धौलपुर: कोतवाली थाना इलाके से बालश्रम करते 2 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया
मानव तस्कर विरोधी यूनिट और कोतवाली पुलिस धौलपुर ने संयुक्त कार्रवाई कर दो नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शक्ति इंटरप्राइजेज और एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बच्चों से काम कराया जा रहा है। जिस सूचना पर बाल श्रम करते हुए दो बच्चों को मुक्त कराया है।