धौलपुर: धौलपुर से कुंभ के लिए रोडवेज बस शुरू, कुंभ नहाने जाने वाले धौलपुर वासियों को मिलेगी सुविधा
प्रयागराज में चल रहे कुंभ के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से धौलपुर से कुंभ मेले के लिए नियमित रोडवेज बस की शुरुआत की गई है। राजस्थान रोडवेज धौलपुर के मुख्य प्रबंधक जगजीत सिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड धौलपुर से रोजाना शाम को 4 बजे कुंभ मेला प्रयागराज के लिए बस रवाना होगी। जो राजाखेड़ा, पिनाहट, बाह, इटावा और कानपुर होते हुए अल सुबह 4 बजे कुंभ पहुंच जाएगी। ज