गौरिहार: जुझारनगर पुलिस ने अवैध शराब पर मारा छापा, 7 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जिले की जुझारनगर थाना पुलिस ने ग्राम बम्होरी पुरवा में अवैध शराब संग्रह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने किराने की दुकान पर छापा मारकर करीब 57 लीटर से अधिक उत्तर प्रदेश राज्य की शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई गई है। वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 09 मई शाम करीब 6:00 बजे पुलिस ने जारी किया है।