कटिहार जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने गुरुवार की दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल में जल संचय, जन भागीदारी एवं जल जीवन हरियाली योजना का जायजा लिया। मौके पर धरातल पर चलाई जा रही संबंधित सभी योजनाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।