बलिया: गड़वार थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से निकाली गई 50 हजार रुपये की धनराशि आवेदक को वापस कराई
Ballia, Ballia | May 13, 2026 गड़वार थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर आवदेक के खाते से निकाली गई 50 हजार रूपए की धनराशि को कोर्ट के आदेश पर वापस आवदेक अरूण कुमार ओझा निवासी पिपरसंडा के खाते में बुधवार की दोपहर एक बजे वापास कराया गया। अपना खोया हुआ पैसा पाकर अरूण कुमार ओझा काफी खुश नजर आए तथा गड़वार एवं साइबर सेल पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।