खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरईटोला निवासी 55 वर्षीय सुमिरन चौरसिया की एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।