कुचायकोट: थाना के खजूरी गांव में मामूली विवाद के बाद दुकानदार पर हमला, हुआ जख्मी
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी गांव में मामूली विवाद को लेकर एक दुकानदार के साथ गांव की कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। जिसमें दुकानदार जख्मी हो गया। जख्मी दुकानदार धीरज कुमार अपने परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराया जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे दी गई।