नांगल चौधरी मार्केट कमेटी के नव नियुक्त वाइस चेयरमैन राधेश्याम सैनी का आज हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह करीब 55 वर्ष के थे और करीब 5 दिन पहले ही पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह की उपस्थिति में इस पद पर बैठे थे। आज सुबह भैंस का दूध निकलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।