भंडरिया: भंडरिया में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायल
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मरदा गांव निवासी विश्वनाथ भुईया के 36 वर्षीय पुत्र धनंजय भुईया सड़क दुर्घटना में बुधवार को गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनंजय अपने गांव में ही बाइक से घूम रहे थे, तभी तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और राजमुनि राम के घर के दरवाजे को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लो