चीनोर: गायत्री परिवार की बैठक में तैयारीयों की बनी रूपरेखा, नगर में होगा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
गायत्री परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7,8 एवं 9 फरवरी 2027 को आयोजित होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारीयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह तीन दिवसीय महायज्ञ पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना का केंद्र बनेगा।