हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी सदर ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि गहने चमकाने, साफ करने या झाड़-फूंक के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को सोने-चांदी के आभूषण न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।