सबौर: भागलपुर पुलिस ने ₹48 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
भागलपुर पुलिस को साइबर ठगी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। फर्जी वेबसाइट बनाकर प्रतिष्ठित मॉल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करीब 48 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना अंकित कुमार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना से गिरफ्तार किया है।