पूरनपुर: चंदिया हजारा में सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, पूर्व प्रधान ने चकबंदी कराने की मांग की
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के पूर्व प्रधान कुमुद रंजन राय ने बताया कि गांव में भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसीलिए गांव की चकबंदी नहीं हो रही है। पूर्व प्रधान ने मामले में जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए भूमाफियाओं से सरकारी जमीन छुड़ाने और गांव की चकबंदी कराने की मांग की है।