पूरनपुर: हरदोई ब्रांच नहर में किशोरी ने लगाई छलांग, पिता पर शराब पीकर मारपीट करने का लगाया आरोप
कलीनगर की रहने वाली एक किशोरी ने शराबी पिता से तंग आकर हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर पानी में डूब रही किशोरी पर पड़ी तो हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को देते हुए राहगीर ने पानी में डूब रही किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।