लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में ऑटो रिक्शा चालकों की गुंडागर्दी चरम पर है। मौरावां रोड पर दबंग चालकों ने कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए दुकानों के सामने अवैध पार्किंग कर रखी है। ताज़ा मामले में एक व्यापारी ने जब दुकान के सामने खड़े ऑटो हटाने को कहा तो चालकों ने उसे सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दीं।