#🚨 कानपुर देहात ब्रेकिंग
मातीकोर्ट गेट नंबर-1 पर SOG-सर्विलांस टीम की कार्रवाई से हंगामा, युवक को हिरासत में लेने पर वकीलों का विरोध
अकबरपुर। मातीकोर्ट गेट नंबर-1 पर बुधवार को SOG-सर्विलांस टीम की कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सिविल ड्रेस में बिना नंबर प्लेट की बोलेरो से पहुंची पुलिस टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया। युवक को पकड़े जाने के बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाते हुए कहा—“मुझे बचा लीजिए, मुझे गोली मार देंगे।”
युवक की गुहार सुनकर मौके पर स्थानीय अधिवक्ता पहुंच गए। इसके बाद SOG-सर्विलांस टीम और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई और मातीकोर्ट के मुख्य गेट व मेन रोड पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
अधिवक्ताओं ने सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम और बिना नंबर प्लेट के वाहन को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि पुलिस टीम बिना स्पष्ट परिचय बताए प�
Sikandra, Kanpur Dehat | Sep 16, 2026