दमोह: अभाना के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में चार घायल, विदिशा के युवक-युवती सहित चारों जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 28, 2026 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना गांव के पास शनिवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों में विदिशा के कुरवाई निवासी युवक-युवती तथा अभाना के मोनू जैन और पब्बी रजक शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में आसिफ के सिर और चेहरे तथा मोनू के पैर में चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।