पूरनपुर: गांव मुजफ्फरनगर में खेत में लगे छोटे पेड़ों पर तार बांधने का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से किया गया हमला
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी अरुन कुमार पुत्र शिवओम वर्मा ने बताया कि उसके खेत में छोटे छोटे पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार कृपाल सिंह,सोने सिंह, देवेंद्र सिंह और सुमित सिंह अपने खेत की तार फेंसिंग के लिए अरुन के खेत में लगे पेड़ों में तार बांधने लगे विरोध करने पर गाली गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।