मथुरा: 15 करोड़ की चांदी और नगदी लेकर नटवरलाल चार महीने से फरार, व्यापारी परेशान
आरोप है कि दिनेश करोड़ों की चांदी और नगदी लेकर फरार है, और पुलिस अब तक सिर्फ टालमटोल कर रही है। सोमवार को मथुरा के एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे व्यापारी महेश गर्ग का आरोप है कि दिनेश अग्रवाल ने पहले उनका विश्वास जीता और फिर वृंदावन में जमीन दिलाने के नाम पर उनसे पौने दो करोड़ रुपये ठग लिए।