Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image

गीता अहंकार से बचाकर निष्काम कर्म का मार्ग दिखाती है: स्वामी ज्ञानानंद महाराज तीन दिवसीय दिव्य गीता संदेश कार्यक्रम का शुभारंभ, चिकित्सकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सेवा और आत्मज्ञान का दिया संदेश भिवानी। स्थानीय दिनोद गेट स्थित सूर्या बैंकट सभागार में आयोजित तीन दिवसीय दिव्य गीता संदेश कार्यक्रम के प्रथम दिन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के अमृतमय संदेशों की वर्षा करते हुए कहा कि गीता मनुष्य को अहंकार से बचाती है और जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि गीता माता-पिता, गुरु और समाज के प्रति सम्मान का भाव विकसित करती है तथा व्यक्ति को आत्मज्ञान और निष्काम कर्म की राह पर अग्रसर करती है। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गीता प्रेमियों को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गीता के रहस्य को समझ लेता है, वह उसके वास्तविक मर्म तक पहुंच जाता है और उसका जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने लगता है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के द्वितीय अध्याय के श्लोक 42 से 46 का सरल भावार्थ समझाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत संदेश दिया है। केवल भौतिक सुखों और सकाम कर्मों में उलझा व्यक्ति जीवन के वास्तविक उद्देश्य से दूर हो जाता है, जबकि निष्काम भाव से किया गया कर्म ही मनुष्य को परम शांति और आत्मिक आनंद की प्राप्ति कराता है। उन्होंने कहा कि तीनों गुणों से ऊपर उठकर आत्मा में स्थित रहने वाला व्यक्ति ही वास्तविक योगी होता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे चारों ओर जल से भरे विशाल सरोवर के सामने छोटे तालाबों का विशेष महत्व नहीं रह जाता, उसी प्रकार ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने पर वेदों का वास्तविक सार स्वतः स्पष्ट हो जाता है। इसलिए मनुष्य को बाहरी आडंबर और भौतिक आकर्षण से ऊपर उठकर आत्मज्ञान की ओर बढ़ना चाहिए। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने चिकित्सकों से रोगियों की सेवा निस्वार्थ भाव से करने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं से समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का आग्रह किया। इस अवसर पर महंत वेद नाथ महाराज का सानिध्य रहा। इस अवसर पर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज गीता का हर क्षेत्र में होना बहुत जरूरी है, क्योंकि गीता हर मुश्किल का समाधान है। इस अवसर पर महंत वेदनाथ महाराज,भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह,बवानी खेड़ा विधायक विशम्बर वाल्मीकि, पूर्व विधायक डॉ शिव शंकर भारद्वाज, छात्र नेता कमल सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ विनोद अंचल, डॉ अनीता अंचल, डॉ आर बी गोयल, आई एस अधिकारी आर सी वर्मा, डॉ कृष्ण कुमार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धूपड़ , गीता प्रेमी ओपी नंदवानी, खुशहाल ग्रोवर, विनोद, , चन्द्र प्रकाश डेरी वाला, डॉ राजेश भारद्वाज, मीनु अग्रवाल, विनोद छपारिया, सुभाष सोनी, रमन सोनी, पिंकी प्रधान, हरिकेश पंघाल, समाजसेवी सुरेश शर्मा , विजयकिशन धारेडू, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल गौड़, डॉ मुरलीधर शास्त्री, अशोक कुमार भारद्वाज, बिल्लू बादशाह समाजसेवी रामदेव तायल, खुशहाल ग्रोवर,एडवोकेट अशोक गुप्ता , एडवोकेट शिवरतन गुप्ता , एडवोकेट सुरेंद्र जैन, राजेश वर्मा , सुनील जैन,नरेंद्र तनेजा , स्वामी वैदिक देव महाराज, समाजसेवी नरेश आहूजा, एडवोकेट संदीप तंवर, सचिव विकास भारद्वाज,विनोद भारद्वाज,प्रदीप बंसल,राजेंद्र हुई, धर्मपाल,वीरेंद्र वाल्मीकि, कृष्ण बजीना,नथू केडिया , डॉक्टर पवन गोयल, नगर परिषद चेयरमैन भवानी प्रताप, गीता प्रेमी ओपी नंदवानी, डॉक्टर सौम्या, डॉक्टर अक्षय, डॉक्टर लक्ष्य कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार,डॉक्टर शशी, डॉक्टर कृष्ण कुमार, डॉक्टर एनके गर्ग आई एम ए प्रधान, नीमा प्रधान डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर एन के जसवाल, डॉ राजेश,यश कुमार,बैंक मैनेजर कौशल भारद्वाज,पार्षद प्रवीण चावला, हर्षदीप डूडेजा,नरेश आहूजा, रजनीश कुमार, पवन मैदान, चंद्र वधवा , हीरालाल , इंद्र केडिया,विनोद छाबड़ा , आत्म प्रकाश टुटेजा,सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 15, 2026

MORE NEWS

भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर मजदूरों का प्रदर्शन #bhiwani #viral #protest #surutichodhary #viralvideo

भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर मजदूरों का प्रदर्शन #bhiwani #viral #protest #surutichodhary #viralvideo

Bhiwani, Bhiwani | Jul 15, 2026

31 युवाओं ने एमरजेंसी मे स्वेच्छा से किया रक्तदान
ब्लड बैंकों में रक्त की पूर्ति के लिए हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें युवा : राजेश डुडेजा 
रक्तदान के छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बचाया जा सकता है : रघुबीर शांडिल्य 
भिवानी, 15 जुलाई : समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सिविल अस्पताल ब्लड बैंक में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 36वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  । इस शिविर में युवाओं  ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक की टीम डा. हर्ष की अगुवाई मे किया गया । शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने शिरकत की, जिन्होंने अब तक 146 से अधिक बार रक्तदान कर समाज में एक मिसाल पेश की है। शिविर के आयोजक सतीश सिवाच सदस्य चेरिटेबल ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल ब्लड बैंक मे ब्लड कि जरूरत को देखते हुए आज एमरजेंसी मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 31 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे केवल मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है। हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बच सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है। रक्तदान के बाद शरीर तेजी से नया रक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर में आयरन का स्तर सही रहने से कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम में कमी आती है। रक्तदान से पहले डोनर का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन आदि की जांच होती है, जो एक मिनी हेल्थ चेकअप की तरह है। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहित महला, नर्सिंग अधिकारी सुमन व ममता, लेब टेक्निशियान कृष्णा सांगवान, मिली, सलमा, नवीन, रवि सहित अन्य गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

31 युवाओं ने एमरजेंसी मे स्वेच्छा से किया रक्तदान ब्लड बैंकों में रक्त की पूर्ति के लिए हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें युवा : राजेश डुडेजा रक्तदान के छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बचाया जा सकता है : रघुबीर शांडिल्य भिवानी, 15 जुलाई : समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सिविल अस्पताल ब्लड बैंक में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 36वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। । इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक की टीम डा. हर्ष की अगुवाई मे किया गया । शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने शिरकत की, जिन्होंने अब तक 146 से अधिक बार रक्तदान कर समाज में एक मिसाल पेश की है। शिविर के आयोजक सतीश सिवाच सदस्य चेरिटेबल ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल ब्लड बैंक मे ब्लड कि जरूरत को देखते हुए आज एमरजेंसी मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 31 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे केवल मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है। हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बच सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है। रक्तदान के बाद शरीर तेजी से नया रक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर में आयरन का स्तर सही रहने से कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम में कमी आती है। रक्तदान से पहले डोनर का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन आदि की जांच होती है, जो एक मिनी हेल्थ चेकअप की तरह है। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहित महला, नर्सिंग अधिकारी सुमन व ममता, लेब टेक्निशियान कृष्णा सांगवान, मिली, सलमा, नवीन, रवि सहित अन्य गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 15, 2026