बिहार: अंबेर मोहल्ला से 9 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Jun 11, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के अंबेर मोहल्ला से 9 जिंदा कारतूस के साथ चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र शिवनारायण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बिहार थाना अध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अंबर मोहल्ला के एक मकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 9 जिंदा कारतूस के साथ शिवनारायण कुमार को गिरफ्तार किया गया।