बिहार: मामू भगिना के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, 3 लोग हुए घायल
Bihar, Nalanda | Jun 11, 2024 बिहार शरीफ के मामू भगिना रोड में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गई जिससे ई रिक्शा पर सवार 3 लोग जख़्मी हो गए। जख़्मी में नीलम देवी ,अन्नू कुमारी और विद्यासागर शामिल है। तीनो जख़्मी को डॉयल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया है,जहां तीनो का उपचार किया जारहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि ये लोग पकड़ी सराय से नारायणपुर गांव जारहे थे।