श्रावणी मेला 2026: कांवरिया पथ की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा
बांका: विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी (DM) बांका एवं पुलिस अधीक्षक (SP) बांका ने कांवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवरियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय पर अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीपीओ बेलहर, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), उप विकास आयुक्त (DDC), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), स्थानीय थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
Amarpur, Banka | Jul 29, 2026