जशपुर: फेसबुक पर दोस्ती कर शिक्षिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी, आरोपी आरक्षक पर केस दर्ज
फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती एक शिक्षिका के लिए परेशानी का कारण बन गई। आरोपी आरक्षक पर झांसा देकर दुष्कर्म करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगा है। सोमवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार शिक्षिका की पहचान आरोपी से फेसबुक के माध्यम से हुई थी।