स्पीति: सिन्दवाड़ी गांव की सावित्री देवी भाजपा में शामिल हुईं, संगठन को मिलेगी मजबूती
सिन्दवाड़ी गांव की प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर भाजपा नेता संजू हिमाचली ने कहा कि पूर्व विधायक श्री रवि ठाकुर जी के कुशल मार्गदर्शन में लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।