मंझनपुर: कौशाम्बी में भैंस चोरी गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में भैंस चोरी गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर निवासी आरोपी रईश अहमद पर आरोप था।