कायमगंज: कायमगंज क्षेत्र में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से जलभराव, बिजली गुल, मूंगफली और मक्का की फसल को हुआ नुकसान
कायमगंज क्षेत्र में तेज आंधी और हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर क्षेत्र में जलभराव हो गया और विद्युत आपूर्ति लगभग 10 घंटे तक बाधित रही। बारिश से मूंगफली और मक्का की फसल को भी भारी नुकसान हुआ। ईओ डॉ लव कुमार मिश्रा ने बताया कि आमतौर पर मई में मानसून से पहले सफाई अभियान चलाया जाता है। लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश इसमें बाधा बन रही हैं।