मंझनपुर: बैरमपुर में दलित महिला और बेटे से मारपीट, जातिसूचक गाली का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग
बैरमपुर गांव में एक महिला ने कुछ लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बैरमपुर निवासी सीमा देवी ने बताया कि यह घटना 12 जून 2026 को हुई थी। उस दिन वह अपने पुत्र के साथ घर पर मौजूद थीं।