मौदहा: गुसियारी के पास ऑटो चालक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार, मानसिक स्थिति ठीक नहीं
कोतवाली क्षेत्र के गुसियारी के पास शुक्रवार दोपहर एक ऑटो चालक लहूलुहान हालत में मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घायल की पहचान ग्राम पढ़ोरी निवासी उदयभान (38) पुत्र रामसहाय के रूप में हुई है,