सुपौल: सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व दविया बरामद
Supaul, Supaul | Apr 7, 2026 सुपौल थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और खून लगा दविया भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 02 अप्रैल 2026 को चकदुमरिया वार्ड नंबर-10 निवासी 25 वर्षीय वाजिद अली के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा सुपौल थाना में दी गई थी।