हनुमानगढ़: जंक्शन स्थित मेडिकल कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान के तहत ट्रैफिक प्रभारी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई
यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं, प्राचार्य एवं शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से दी गई और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी वि