बांसवाड़ा: महात्मा गांधी जयंती पर जिला कलेक्टर और सभापति की मौजूदगी में स्वच्छता की शपथ, गूंजे सर्वधर्म सद्भावना के स्वर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह यादव, सभापति मुकेश रावत, उपसभापति चंकी शाह, एसडीएम भागचंद रेगर, सीओ कैलाशचंद्र बरोड़िया तहसीलदार, और जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश पुरोहित सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।