पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र में चिकन खाने से मां और बच्चों की बिगड़ी तबियत, GMCH में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण
Purnea East, Purnia | May 21, 2026
पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के महिला और उसके चार बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। महिला ने अपने चार बच्चों के साथ चिकन खाया था।चिकन रोटी खाने के कुछ ही देर बाद तेज उल्टी, पेट दर्द शुरू हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में GMCH में एडमिट कराया गया है, डॉक्टर के द्वारा इलाज जारी है