शामली: शामली के गढ़ीपुख्ता थाने पर शस्त्र, आबकारी और जुआ अधिनियम के 159 मुकदमों से संबंधित माल का किया गया निस्तारण
Shamli, Shamli | Mar 27, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि न्यायायल के आदेश पर गठित टीम की निगरानी में जिले के गढ़ीपुख्ता थाने से संबंधित शस्त्र अधिनियम के 39, आबकारी अधिनियम के 31 और जुआ अधिनियम के 89 मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण किया गया। इस दौरान जुआ अधिनियम से संबंधित पुलिंदों से प्राप्त 1 लाख 1 हजार 500 रूपए की धनराशि राजकोष में जमा कराई गई।