बड़ागांव धसान: ग्राम चोपड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं को वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई: जल संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिन शुक्रवार को खंड चिकित्सा अधिकारी बड़ागांव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चोपड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा गांव में रैली निकाली गई जिसका संदेश था कि हर घर में एक व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए।