हमीरपुर: हमीरपुर में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए व्यापारिक गतिविधियों को सुगम एवं सुदृढ़ बनाना रहा। बैठक में जीएसटी व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधि