करपी: रामापुर गांव से 46 वर्षीय जीतू मांझी का शव बरामद
Karpi, Arwal | Jun 22, 2026 रामापुर गांव से सोमवार को वृक्ष के नीचे से 46 वर्षीय जीतू मांझी का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना करपी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही करपी पुलिस ने शव को बरामद कर अंत परीक्षण के लिए सोमवार को दोपहर 12:00 बजे अरवल सदर अस्पताल भेजा।परिजनों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण मौत हुई है। मृतक नेवना गांव का निवासी बताया जाता है।