लातेहार: जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,समाधान को लेकर दिए निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।