महागामा: श्रीमतपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभों को तोड़ा, लोगों में आक्रोश
Mahagama, Godda | Apr 21, 2026 महागामा थाना क्षेत्र के महागामा -एकचारी मुख्य मार्ग के श्रीमतपुर चौक के समीप बीती रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन बिजली पोल और तार छतिग्रस्त हो गया। घटना से आसपास के गांवों का बिजली बाधित हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली पोल और तार की मरम्मत कराने की मांग को लेकर हो हंगामा किया तब जाकर महागामा पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया।