मगरलोड: गाड़ी में आग लगाने के मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिला अज्ञात तत्वों का सुराग
मगरलोड के ग्राम नारधा में पिछले दिनों एक पिकअप वाहन को आग लगाने का मामला सामने आया था हालांकि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात तत्वों पर अपराध दर्ज कर लिया है किंतु अब तक मामले से जुड़े लोगों को पुलिस ढूंढ नहीं पाई है हालांकि मंगलवार शाम 7 बजे पुलिस के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है