राजगढ़: राउमावि भुवाड़ी परिसर में बेजुबानों के लिए लगाए गए परिडे, स्काउट छात्रों को नियमित पानी डालने की जिम्मेदारी सौंपी गई
Rajgarh, Churu | Apr 29, 2026 रा.उ.मा. विद्यालय भुवाड़ी में 29 अप्रेल बुधवार को विद्यालय प्रांगण में बेजूबान पक्षियो के लिए परिंडे लगाए गये। भीषण गर्मी को देखते हुए स्टाफ सदस्यों ने बेजुबानों के लिए पानी पीने के लिए परिंडे लगाये गये हैं। प्राचार्य चन्द्रभान गोठवाल व प्राचार्य संदीप कुमार पूनिया ने स्काउट छात्रो को परिडों में पानी डालने की जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी का आभार जताया।