छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना के पास बाइक सवार युवक चार पहिया वाहन से टकराया युवक की हालत गंभीर घायल
छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कनेरा निवासी 26 वर्षीय रमेश कुशवाहा बाइक से अपने घर से गढ़ीमलहरा जा रहे थे। इसी दौरान थाना के पास उनकी बाइक की चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई।हादसे के बाद घायल रमेश कुशवाहा को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।