अनूपपुर: योग दिवस पर पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास
अनूपपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अनूपपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।