दरभंगा: दरभंगा जेल में युवक की पिटाई का आरोप, परिवार ने डीएम-एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
दरभंगा जेल में बंद एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित युवक रौनक सिंह की मां ने जेल प्रशासन पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों ने डीएम और एसएसपी से मिलकर न्याय की मांग की है। पीड़ित रौनक सिंह की मां रेणु देवी का आरोप है कि जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक और अन्य जेल कर्मियों द्वारा उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई।