मांगरौल: खनन विभाग की टीम ने सीसवाली के कोटा रोड पर पटपड़ा पेट्रोल पंप के पास से अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त
Mangrol, Baran | Mar 6, 2025 खनन विभाग की टीम ने गुरुवार को सीसवाली कस्बे में अवैध खनन को लेकर कार्यवाही की है ।खनन अधिकारी अंशुमन मीणा ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कोटा रोड पर पटपडा पेट्रोल पंप के पास पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर टोली को जप्त कर सीसवाली थाने को सुपुर्द की गई है। इस कार्यवाही से खनन माफियो में हड़कंप मच गया ।