सुपौल: सुपौल में गहराया गैस संकट, सरकारी अधिकारी के दावे खोखले, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश
Supaul, Supaul | Apr 2, 2026 सुपौल में एक ओर जहां सरकारी अधिकारी एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। शहर के पुरानी पुलिस लाइन इलाके में हर सुबह 5 बजे से ही गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। m