राजगढ़: सादुलपुर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई, झाझडिया ने यमुना जल समझौते पर कांग्रेस पर साधा निशाना
Rajgarh, Churu | Jul 6, 2026 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को झाझड़िया निवास पर मनाई गई। पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र के लिए धैर्य, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।