हरदा: शीतलहर के मद्देनज़र कलेक्टर ने रैन बसेरा, रेलवे व बस स्टेशन का निरीक्षण किया, आमजन को शीतलहर से बचने की सलाह दी
हरदा शीतलहर के दृष्टिगत कलेक्टर सिध्दार्थ जैन ने रविवार रात्रि में 9 बजे रेल्वे स्टेशन, बस स्टेशन व बस स्टेण्ड स्थित रैन बसेरा पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबन्धक को निर्देश दिये कि रात्रि में रेल व बस से आने वाले यात्रियों को यदि रूकने की आवश्यकता हो तो उन्हें रैन बसेरा में रूकने की व्यवस्था की जाए और बिस्तर व रजाई भी उपलब्ध कराए जाएं।