हरदा: हरदा में सैलून चोरी का 4 घंटे में कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Harda, Harda | Jul 22, 2026 कोतवाली पुलिस ने सैलून में हुई नकबजनी की वारदात का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.30 लाख रुपये कीमत का चोरी गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।