गुना नगर: सकतपुर रोड: बारात में आए अशोकनगर के युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गुना के केंट थाना क्षेत्र में सकतपुर रोड स्थित एक खेत में बारात में आए युवक राहुल प्रजापति का शव पेड़ पर लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। वह अशोकनगर का निवासी और ड्राइवर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।